नालंदा के इस्लामपुर में मछली मंडी के पास गुमटी से गांजा बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा के इस्लामपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर मछली मंडी के पास से गांजा बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Nalanda News: इस्लामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की संध्या नगर के पटना रोड स्थित मछली मंडी के समीप छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पटना रोड स्थित मछली मंडी के पास एक गुमटी में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान गुमटी से गांजा बरामद किया गया तथा मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अतासराय मोहल्ला निवासी राजकुमार कसेरा, पिता जगदीश कसेरा, के रूप में हुई है. बरामद गांजा को जब्त कर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही मामले की जांच की जा रही है कि आरोपित गांजा कहां से लाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन