बिहारशरीफ: रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
हिलसा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए एसडीओ
हिलसा प्रखंड कार्यालय में आरसीएम दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया. एसडीओ अमित कुमार पटेल ने उद्घाटन किया, जिसमें महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया.
हिलसा प्रखंड कार्यालय कॉलोनी स्थित आरसीएम पिकअप सेंटर में बुधवार को आरसीएम दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा हिलसा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन हिलसा के एसडीओ अमित कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया.
शिविर में महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया. इस दौरान मुकेश कुमार, मनोज कुमार, उदय कुमार, राजू कुमार, अमन राज समेत दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया.
स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान जरूर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया.
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है. समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. ऐसे में शिविरों के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को मदद मिलती है.
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन न्यू आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता अशोक कुमार ने की.
इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार उर्फ रामजी, प्रवक्ता संतोष कुमार, कार्यकारिणी सदस्य नरेश प्रसाद अकेला, गणेश रजक, शैलेंद्र कुमार एवं अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे.
वहीं, निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र प्रसाद सिंह सहित आरसीएम के विभिन्न राज्यों से आये अधिकारी भी शिविर में शामिल हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए