बिहारशरीफ: शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण होता है : नीतीश कुमार, महाबोधि महाविद्यालय के भवन का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाबोधि महाविद्यालय, नालंदा में नवनिर्मित भवन और आईटीईपी शैक्षणिक सत्र 2026-2030 का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. समारोह में पत्रिका 'नव चेतना' का भी विमोचन हुआ.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. महाबोधि महाविद्यालय, नालंदा के नवनिर्मित भवन एवं आईटीईपी शैक्षणिक सत्र 2026-2030 का बुधवार को भव्य उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने किया. समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, मंत्री जमां खान, मुख्य सचेतक संजय गांधी, विधान परिषद के उपनेता ललन सर्राफ, सचेतक रीना यादव, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. उपेंद्र प्रसाद, महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद तथा 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी मौजूद रहे.

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने की. समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

वार्षिक पत्रिका ‘नव चेतना’ का हुआ विमोचन

समारोह के दौरान महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नव चेतना’ का विमोचन भी नीतीश कुमार ने किया. पत्रिका में शैक्षणिक गतिविधियों, शोधपरक लेखों, रचनात्मक अभिव्यक्तियों, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को स्थान दिया गया है.

नीतीश कुमार ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशन विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, चिंतन और अभिव्यक्ति के विकास को भी जरूरी बताया.

आधारभूत संरचना के विस्तार से मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

नीतीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचना का विस्तार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होता है. शिक्षा के माध्यम से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिभा निखारने पर जोर

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महाविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सुविधाएं और प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराना है. नवनिर्मित भवन से बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा, शोध, एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

शिक्षक, विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट रहे मौजूद

समारोह में प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ. कमल बौद्ध, प्रो. सुधीर कुमार वर्मा, प्रो. डॉ. सुधीर कुमार, कौशलेंद्र कुमार, रामानुज प्रसाद, प्रो. आनंद मूर्ति, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कुसुम लता, शशिभूषण प्रसाद, सुधीर प्रसाद, प्रो. आकाश भारती, रामाशीष, प्रो. विभांशु, प्रिया, गीता कुमारी, रेणुका सिन्हा, सुलेखा कुमारी, मंजू सिन्हा, प्रेमलता कुमारी, प्रो. विकास कुमार, जदयू नेता भवानी सिंह, मनोज कुमार सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, रावत कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, शशिकांत कुमार सहित कई शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी एवं एनसीसी कैडेट मौजूद रहे.

समारोह के अंत में महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन