नालंदा : हिलसा नगर परिषद में राशन कार्ड आवेदन की समीक्षा, 300 से अधिक लोगों ने जमा किए प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन
हिलसा नगर परिषद् कार्यालय मे | Prabhat Khabar Network

आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा करते मुख्य पार्षद| Prabhat Khabar Network

नालंदा के हिलसा नगर परिषद कार्यालय में राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा की गई. अब तक 300 से अधिक लोगों ने प्रपत्र जमा किए हैं.

विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद हिलसा कार्यालय में मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन और संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया.

उन्होंने आवेदनों के संग्रहण और प्रक्रिया का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मुख्य पार्षद ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि हिलसा नगर परिषद क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक राशन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सरकारी सुविधा से वंचित न रहे और सभी को समय पर सहायता मिले.

अब तक 300 से अधिक आवेदन किए गए जमा

अब तक नगर परिषद हिलसा कार्यालय में 300 से अधिक आवेदकों ने राशन कार्ड से संबंधित प्रपत्र 'क' और 'ख' जमा किए हैं.

यह अभियान लगातार जारी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि जिनका राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है, जिनके आवेदन लंबित हैं, या जिन्हें राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता है, वे सभी नगर परिषद हिलसा कार्यालय पहुँचकर अपना ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं.

उनका उद्देश्य है कि हिलसा का कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन