नालंदा में महिला हत्या मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

Updated:
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर दूर महिला हत्या मामले में छह नामजद,

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में महिला हत्या मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास सोमवार को हुई महिला हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतका के पति के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतका के पति मुद्रिका प्रसाद की शिकायत पर सिद्धेश्वर प्रसाद, अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, गुड्डू कुमार, धर्मशिला देवी एवं ज्ञानती देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सभी नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है.

जमीन एवं पैतृक संपत्ति के विवाद की बात आ रही सामने

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रारंभिक जांच में जमीन एवं पैतृक संपत्ति के विवाद की बात सामने आई है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से अनुसंधान जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन