नालंदा : इस्लामपुर में 40 लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक लेकर साथी फरार

नालंदा के इस्लामपुर में पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। फरार दूसरे आरोपी और बाइक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
नालंदा के इसलामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसलामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर इस्लामपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग के पास चालीस लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को खदेड़कर गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में इसलामपुर थाने में पदस्थापित दारोगा प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बतलाया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि खोदागंज की ओर से एक बाइक पर सवार दो शराब धंधेबाज शराब लेकर इस्लामपुर आ रहे हैं.
पुलिस ने प्राप्त सूचना के आलोक में इसलामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी.
खोदागंज की ओर से बाइक से शराब लेकर आ रहे शराब धंधेबाज कुछ दूरी से पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर बाइक के पीछे बैठे शराब धंधेबाज-खोदागंज थाना क्षेत्र के पति बिगहा गाँव के निरंजन कुमार को शराब के साथ दबोच लिया.
जबकि बाइक चला रहा दूसरा शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर बाइक लेकर भागने में सफल रहा.
फरार तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. जबकि दूसरे शराब धंधेबाज तथा प्रयुक्त वाहन की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










