ePaper

सीपीआइ प्रत्याशी पर आचार सहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Updated at : 22 Oct 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
सीपीआइ प्रत्याशी पर आचार सहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

एफएसटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी, 172 बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन पर सीपीआई प्रत्याशी शिव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. एफएसटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी, 172 बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन पर सीपीआई प्रत्याशी शिव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई. उनपर आरोप है कि 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा/रैली निकाली और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया. इस मामले में लहेरी थाना कांड संख्या 494/2025, मंगलवार को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करेगी. इसकी जानकारी एसडीपीओ बिहारशरीफ ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन