पहले प्रयास में 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता, सब इंस्पेक्टर से DSP बने नीरज कुमार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

BPSC Success Story : मेहनत और लगन लाई रंग, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार बने बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से विनोद कुमार की रिपोर्ट
BPSC Success Story : एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर गाँव निवासी सह दरभंगा पुलिस केन्द्र में पदस्थापित वर्ष 2020 बैच के सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने पहले ही प्रयास में 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा उतीर्ण कर बिहार पुलिस सेवा में डीएसपी पद के लिए चयनित होकर प्रखंड, जिले व पुलिस प्रशासन का नाम रौशन किया है. परीक्षा में उन्हें 324 वीं रैंक प्राप्त हुई हैं. उनकी सफलता से मदनपुर गांव समेत प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं.

नीरज कुमार की सफलता पर बधाइयों का तांता, क्षेत्र में खुशी का माहौल

प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों,शिक्षाविदों समेत सैकड़ों लोगों ने नीरज कुमार को बधाई दी हैं. बधाई देने वाले में प्रखंड प्रमुख किरण देवी,पूर्व उपप्रमुख नरेन्द्र कुमार सिंह मन्टू, सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद यादव, मुखिया मदन प्रसाद, मुखिया कंचन कुणाल, पैक्स अध्यक्ष बकील प्रसाद,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा, सदन यादव, नकुल यादव, गोपाल यादव, सोहावन प्रसाद,सोनू यादव, विजय प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजद नेता टुनटुन यादव, मधुसूदन प्रसाद, शक्ति कुमार अजूबा, मो0 अफरोज, मो0 आबिद हुसैन,कुन्दन पाण्डेय, टिंकू यादव सुहाग, अजित यादव, विकास कुमार, उपेन्द्र पंडित नन्दू यादव, किशोर कुमार, सावन सोनी, मानिकचंद सोनी समेत दर्जनों लोग शामिल है.

मदन कुमार की तस्वीर

मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई, इंजीनियरिंग की डिग्री और अब DSP पद तक का सफर

आपको बताते चलें कि एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी नीरज कुमार के पिता जगदीश प्रसाद और माता मीणा देवी हैं. एक साधारण परिवार से आने वाले नीरज ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा मिलिट्री स्कूल बेलगाँव(कर्नाटक) से प्राप्त की.इसके बाद उन्होंने विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की.वर्ष 2020 बैच के सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित होने के बाद नीरज कुमार ने दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना की अनुसंधान इकाई में करीब डेढ़ वर्ष तक कार्य किया. वर्तमान में वे पुलिस केंद्र दरभंगा की प्रशिक्षण शाखा में पदस्थापित हैं.

Also Read : झुनकिया बाबा मंदिर घटना में SIT की कार्रवाई तेज, आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन