स्कूलों में नामांकित हर छात्र का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य, प्रशासन सख्त, सभी प्रखंडों में लगेंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif News : 30 जून तक हर स्कूली छात्र का बनेगा आधार कार्ड, नालंदा में सभी प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से कुमार उज्ज्वलानंद गिरी की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में नामांकित शत-प्रतिशत छात्र- छात्राओं का आधार कार्ड 30 जून तक बनाया जाएगा. उप विकास आयुक्त नालंदा के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी आधार ऑपरेटरों को इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

लाभुक योजनाओं से वंचित न हों छात्र, प्रशासन ने जारी किया सख्त निर्देश

उप विकास आयुक्त ने अपने निर्देश में कहा है कि स्कूलों में संचालित विभिन्न लाभुक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूल में नामांकित सभी बच्चों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है. इसके अभाव में छात्र- छात्राएं विभिन्न लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित हो जायेंगे. इस लिए स्कूलों में नामांकित सभी छात्र- छात्राओं का प्रखंडों में शिविर लगाकर 30 जून के पहले तक उनका आधार कार्ड नि:शुल्क बनाया जाय. उन्होंने कहा है कि आधार कार्ड के बिना बच्चों का अपार आईडी भी नहीं बन सकता है. जबकि छात्र- छात्राओं के लिए अपार आईडी भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है.

अब तक 107053 छात्र-छात्राओं का आधार अपडेट नहीं

जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 107053 छात्र- छात्राओं का आधार भी अपडेट नहीं है, जिसके कारण छात्र- छात्राओं को सरकारी लाभुक योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आ सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों में छात्र- छात्राओं का आधार भी नि:शुल्क अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. स्कूलों में लगने वाले शिविरों में जाकर छात्र- अभिभावक आधार अपडेट करा सकते हैं.

आधार कार्ड नहीं बनने वाले बच्चों का प्रखंडवार ब्योरा

प्रखंड का नाम ————– संख्या
अस्थावां—————– 4169
बेन ——————- 1813
बिहारशरीफ—————– 23212
बिन्द ——————– 1047

चंडी ———————- 2804

एकंगरसराय ————— 7531
गिरियक ——————- 3789

हरनौत———————— 8025

हिलसा ———————– 9075

इस्लामपुर ——————– 9146

करायपरशुराय —————- 1892
कतरीसराय ——————– 2212

नगरनौसा ———————- 1912
नूरसराय ———————— 6892

परवलपुर ———————– 2058
रहुई ————————— 4536

राजगीर ———————– 4569

सरमेरा ————————- 1952
सिलाव ———————— 4470

थरथरी ———————— 1223

Also Read : PM-AJAY योजना के तहत बिहारशरीफ में लगा मेगा रोजगार मेला, जानिए कितनों को मिली नौकरी?

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन