PM-AJAY योजना के तहत बिहारशरीफ में लगा मेगा रोजगार मेला, जानिए कितनों को मिली नौकरी?

Updated:
विज्ञापन

डीआरसीसी में पंजीयन कराते अभ्यर्थी

Bihar Sharif News : PM-AJAY योजना के तहत बिहारशरीफ में मेगा रोजगार मेला, नौकरी की उम्मीद में डीआरसीसी पहुंचे सैकड़ों युवा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से कंचन कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा के अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए बुधवार 25 जून का दिन उम्मीदों भरा रहा. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), दीपनगर आदर्श थाना के पीछे, बिहारशरीफ में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के तहत एक दिवसीय मेगा रोजगार मेला आयोजित हुआ. सुबह से ही डीआरसीसी परिसर में युवाओं की लंबी कतारें दिखीं. मेले का उद्घाटन राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. संजय कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी योगेंद्र कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की विशेष पहल

उद्घाटन के बाद डॉ. संजय कुमार दास ने कहा कि PM-AJAY योजना का मकसद अनुसूचित जाति के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाएं. जिला कल्याण पदाधिकारी ने अनुसूचित जाति के लिए चल रही छात्रवृत्ति, छात्रावास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. जिला नियोजन पदाधिकारी मो.आकिफ वक्कास ने बताया कि सरकार हर हाथ को काम देने के लिए गंभीर है. यह रोजगार मेला उसी दिशा में एक ठोस कदम है. उन्होंने युवाओं से कौशल विकास पर जोर देने की अपील की.

साक्षात्कार के लिए अपनी बारी का इंतजार करते अभ्यर्थी

500 पदों के लिए 900 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 436 हुए शॉर्टलिस्ट

इस रोजगार मेले में 7 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया. 500 रिक्तियों के लिए करीब 900 अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया. कंपनियों ने ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार के बाद 436 योग्य युवाओं को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया. चयनित युवाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. मेले के सफल आयोजन में डीआरसीसी प्रबंधक शकल्पना, जिला कल्याण शाखा, जिला नियोजनालय के कर्मी और जिला कौशल प्रबंधकों ने अहम भूमिका निभाई.

Also Read : महेशपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन