महेशपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता, चार पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif News : महेशपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोग. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग की टीम ने महेशपुर गांव में छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा. बिजली विभाग के अनुसार, थरथरी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में नियमित जांच अभियान के दौरान सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की. जांच के दौरान कुछ उपभोक्ता एलटी लाइन से सीधे तार जोड़कर बिना मीटर के बिजली का अवैध उपयोग करते पाए गए.

बिजली चोरी पर जुर्माना और एफआईआर, विभाग ने दिखाई सख्ती

विभाग ने बताया कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के कारण सरकार को राजस्व की क्षति हुई है. सभी मामलों का आकलन कर संबंधित उपभोक्ताओं पर जुर्माना भी लगाया गया है. विभाग की ओर से चारों आरोपितों के खिलाफ थरथरी थाना में बिजली चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने से बचें. विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : देवघर की भजन गायिका पल्लवी झा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, नवनिर्मित भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य भक्ति जागरण का आयोजन

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन