शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शिव शंकरपुर गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif News : शादी समारोह में चली गोली, घायल को अनुमंडलीय अस्पताल से पावापुरी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के शिव शंकरपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के पारा बिगहा निवासी सूरत पासवान (50 वर्ष), पिता महावीर पासवान के रूप में हुई है.

अस्पताल में इलाजरत घायल की तस्वीर

घायल के बयान के आधार पर दर्ज होगी एफआईआर

चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है. शिव शंकरपुर गांव में रामबाबू के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए सूरत पासवान गए थे. इसी दौरान उन्हें गोली लग गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल चिकसौरा और तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, जबकि शिव शंकरपुर गांव तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में आता है. इसलिए इस मामले में प्राथमिकी तेल्हाड़ा थाना में दर्ज की जाएगी. इस संबंध में तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी.

Also Read : PM-AJAY योजना के तहत बिहारशरीफ में लगा मेगा रोजगार मेला, जानिए कितनों को मिली नौकरी?

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन