राजगीर हत्याकांड और नगरनौसा छात्र आंदोलन को लेकर बिहारशरीफ में प्रदर्शन, जिला मुख्यालय में न्याय मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन की तस्वीर

Bihar Sharif News : राजगीर में दलित युवकों की हत्या के विरोध में भाकपा-माले का न्याय मार्च, जिला मुख्यालय पर गरजा विरोध. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राजगीर मेला घूमने गए गंजपर के दो दलित युवकों की पीट-पीटकर हत्या और नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा-माले और इंसाफ मंच ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में जोरदार न्याय मार्च निकाला. माले कार्यालय कमरुद्दीनगंज से निकला मार्च अस्पताल मोड़ पर सभा में बदल गया. इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए.

स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

सभा की अध्यक्षता खेग्रामस जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने की. नेतृत्व कर रहे माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, इंसाफ मंच के जिला संयोजक मो. सरफराज,जिला कमेटी सदस्य कामरेड अनिल पटेल एवं इनौस जिला अध्यक्ष बिरेश कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों पर रोक के लिए स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को शीघ्र कठोर सजा देना जरूरी है. नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय जायज मांगों पर आंदोलन करने वालों को दबा रही है.

मृतक दलित युवकों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

नगरनौसा में प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की मांग मानने के बाद भी मंत्री-विधायक के दबाव में कॉलेज दूसरी जगह बनाया जा रहा है. विरोध पर पुलिस ने तीन छात्रा समेत 39 लोगों को गिरफ्तार कर मोहल्लों में बर्बरता की, जो निंदनीय है. मुख्य मांगें: राजगीर हत्याकांड की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच हो. दोनों मृतक दलित युवकों के परिजनों को समय-सीमा में सरकारी नौकरी और 50-50 लाख रुपये मुआवजा मिले. पीड़ित परिवारों को सुरक्षा दी जाए.

गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और पुलिस बर्बरता की जांच की मांग

नगरनौसा में गिरफ्तार छात्रों को रिहा कर पुलिस बर्बरता की जांच हो. सभा में रामदास अकेला, रविंद्र पासवान, महेंद्र राम, उमेश पासवान, अरुण यादव, सुनील कुमार, शैलेश यादव, रामधारी दास, मकसूदन शर्मा, अनिल पटेल, मुनीलाल यादव, किशोर साव, जनार्दन प्रसाद, चुन्नु चन्द्रवंशी, विजय यादव समेत कई नेता मौजूद थे.

Also Read : महेशपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, एलटी लाइन से बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन