ePaper

17 स्कूलों ने आपदा प्रबंधन पर किया है अच्छा कार्य

Updated at : 03 Oct 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
17 स्कूलों ने आपदा प्रबंधन पर किया है अच्छा कार्य

स्थानीय नालन्दा कॉलेजिएट हाई स्कूल में गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार, पटना के द्वारा कराये गये मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सर्वेक्षण के परिणामों को साझा करने के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. स्थानीय नालन्दा कॉलेजिएट हाई स्कूल में गुरुवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार, पटना के द्वारा कराये गये मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सर्वेक्षण के परिणामों को साझा करने के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार पटना की टीम के द्वारा जिले में पूर्व में कराए गए थर्ड पार्टी सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई. कार्यशाला में जिले के 50 प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा फोकल शिक्षक भी शामिल हुए. थर्ड पार्टी के द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर इन 50 विद्यालयों में से 17 विद्यालयों के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया हैं. इनमे से चार विद्यालयों का कार्य बहुत ही बेहतरीन श्रेणी की है. एक विद्यालय में सुरक्षित गुरुवार कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है. कार्यशाला में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के यूनिसेफ हेड पल्लव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान कविता कुमारी तथा सर्वेक्षण में शामिल जिले के सभी विद्यालयों के प्रधान तथा फोकल शिक्षकों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. विशेष रूप में जिन विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा है. उन्हें इसे नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया है. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के जिला मास्टर ट्रेनर प्रशांत प्रियदर्शी एवं डॉ. अभिनव कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी ,धनंजय कुमार आदि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन