बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए छा गया अंधेरा, बजने लगा सायरन, जानें वजह
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 May 2026 7:23 PM
पटना में छाया अंधेरा
Civil Defence Mock Drill: पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार शाम सायरन बजते ही 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया. सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के तहत लोगों ने घरों, दुकानों और दफ्तरों की लाइटें बंद रखीं, जबकि पटना में एयर स्ट्राइक से बचाव की विशेष मॉक ड्रिल भी हुई.
Civil Defence Mock Drill: बिहार के कई शहर गुरुवार शाम अचानक अंधेरे में डूब गए. शाम 7 बजे सायरन बजते ही पटना समेत 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया. इस दौरान लोगों ने अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों की लाइटें बंद कर दीं.
पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी बिजली सप्लाई रोकी गई. यह पूरा अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के तहत किया गया.
लोगों से लाइट बंद रखने की अपील
प्रशासन ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक किसी भी तरह की लाइट न जलाएं. सायरन बजते ही कई इलाकों में सड़कें और इमारतें अंधेरे में नजर आने लगीं. राज्य सरकार ने साफ किया कि यह किसी खतरे की स्थिति नहीं थी, बल्कि आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को जांचने के लिए मॉकड्रिल की गई.
पटना में एयर स्ट्राइक से बचाव की मॉक ड्रिल
पटना में दोपहर 3 बजे से विशेष मॉक ड्रिल शुरू की गई. यह अभ्यास पटना डीएम ऑफिस और बिस्कोमान भवन में किया गया. करीब 40 से 45 मिनट तक चली इस ड्रिल में एयर स्ट्राइक जैसी स्थिति बनाकर सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी परखी गई.
मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम आपदा ने वॉकी-टॉकी पर सूचना दी कि डीएम ऑफिस और बिस्कोमान भवन पर एयर स्ट्राइक हुई है और तुरंत मदद भेजने की जरूरत है.
मिनटों में पहुंची रेस्क्यू टीमें
सूचना मिलते ही महज दो मिनट के भीतर NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं. एंबुलेंस भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने इमारत में लगी आग पर काबू पाया. वहीं ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को बड़ी क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया.
IGIMS में भी परखी गई तैयारी
मॉक ड्रिल के तहत घायलों को पटना के IGIMS अस्पताल ले जाया गया. वहां अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था और मेडिकल तैयारियों की भी जांच की गई. प्रशासन का कहना है कि इस तरह की मॉक ड्रिल का मकसद किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों और आम लोगों की तैयारी को मजबूत करना है.
Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट को मिला हाई सिक्योरिटी कवच, सीएम सम्राट की मौजूदगी में CISF ने संभाली जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










