Muzaffarpur: दो बहनों की मौत मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया सामने, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime minapur twin sisters murder case post mortem report shocking revelations

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur Crime: मीनापुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों की मौत मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है. आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद शव को फेंक दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसूदपुर में दो चचेरी नाबालिग बहनों की कथित हत्या के मामले में रोंगटे खड़े करने वाले तथ्य सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा मिला है, जबकि बाएं हाथ की तीन उंगलियां कटी हुई थीं. इसके अलावा जबड़ा निकला हुआ था. इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

दूसरे स्थान पर हत्या कर शव फेंकने का शक

यह सनसनीखेज मामला पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बन गया है. एनएच-22 और स्थानीय चिमनी पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले शाम तक उस स्थान पर कुछ नहीं था, जहां अगले दिन सुबह दोनों के शव बरामद हुए. सुबह शवों से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहनों की हत्या कहीं और की गई और बाद में सबूत मिटाने के लिए शवों को यहां लाकर फेंक दिया गया.

गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

स्थानीय लोग इस बात का अंदेशा लगा रहे हैं कि बड़ी बच्ची के साथ हुई हैवानियत का भांडा न फूटे, इसलिए छोटी बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस फिलहाल मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन