ePaper

बिहार: CM नीतीश कुमार 25 हजार टीचर को देंगे नियुक्ति पत्र,गांधी मैदान में शिक्षकों की एंट्री की देखें तस्वीरें

Updated at : 02 Nov 2023 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: CM नीतीश कुमार 25 हजार टीचर को देंगे नियुक्ति पत्र,गांधी मैदान में शिक्षकों की एंट्री की देखें तस्वीरें

Bihar News: बिहार में शिक्षकी की भर्ती होने वाली है. इसके लिए सीएम नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र देंगे. गांधी मैदान में शिक्षकों का प्रवेश शुरु हो चुका है. इसकी कई तस्वीरें सामने आई है.

विज्ञापन
undefined

बिहार में शिक्षकी की भर्ती के लिए सरकार की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 हजार शिक्षकों को गुरुवार को दोपहर तीन बजे के बाद नियुक्ति पत्र देंगे.

undefined

फिलहाल, गांधी मैदान में शिक्षकों का प्रवेश शुरु हो चुका है. नवनियुक्त शिक्षकों का प्रवेश गांधी मैदान में शुरु हो रहा है. यहां आज हजारों शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे हैं.

undefined

नववियुक्त महिला शिक्षक भी कागजात के साथ प्रवेश कर रही है. बता दें कि यहां महिला शिक्षक के साथ कोई परिजन नहीं पहुंचे है. शिक्षक उनके नाम के जारी होने के बाद यहां बस से पहुंचे हैं.

undefined

बस से हजारों शिक्षक यहां आए है. यह फिर उसी बस से वापस लौट जाएंगे. दोपहर दो बजे के बाद राजधानी पटना में ट्रक के प्रवेश पर भी रोक लगा दिया गया है.

undefined

दोपहर के 12 बजे से शिक्षकों को गांधी मैदान में एंट्री दी जा रही है. इसके बाद यहां शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

undefined

करीब 50 मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही पांच सौ से अधिक पुलिस पदाधिकारियों व अधिकारियों की गांधी मैदान और आपसपास के इलाकों में की गई है.

undefined

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर अस्पताल भी अलर्ट मोड पर है. यहां कई डॉक्टरों व नर्स की नियुक्ति हुई है. गांधी मैदान के आसपास अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया गया है.

undefined

शिक्षक गांधी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं. वहीं, आम लोगों के प्रवेश को यहां बंद कर दिया गया है. कार्यक्रम के खत्म होने के बाद आम लोगों को यहां प्रवेश दिया जाएगा.

undefined

शिक्षकों के बैठने के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है. बता दें कि इन शिक्षकों को छठ से पहले स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा.

undefined

कार्यक्रम से शिक्षकों की सुंदर तस्वीर सामने आई है. यहां इनके बैठने का खास इंतजाम किया गया है.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन