गुजरात के लिए बिहार और यूपी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही रेलवे की ओर से खास तोहफा यात्रियों को दिया गया है. यूपी और बिहार से गुजरात के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इससे कई यात्रियों को राहत मिल सकेगी.
Bihar Train News: गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या काफी बढ़ जाती है. भीड़ की संभावना को देखते हुए ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह स्पेशल ट्रेनें गुजरात के लिए यूपी और बिहार से चलाई जायेंगी. इन ट्रेनों का रूट झंझारपुर, जयनगर और मधुबनी भी होगा.
इन ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन
- (ट्रेन नंबर- 09041) उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन 16 मई से चलाई जाएगी. शनिवार को यह ट्रेन 23.30 बजे उधना से खुलेगी और दूसरे दिन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. लखनऊ से यह ट्रेन 21.52 बजे खुलेगी और तीसरे दिन बस्ती, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी, मधुबनी होते हुए जयनगर 13.30 बजे पहुंच जाएगी. इसके बाद वापसी में यह ट्रेन जयनगर से 15.00 बजे खुलेगी. इसके बाद उन्हीं स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 08.04 बजे, मान नगर से 08.49 बजे गुजरते हुए तीसरे दिन सूरत 07.24 बजे पहुंच जाएगी.
- (ट्रेन नंबर- 09048) झंझारपुर-उधना-सूरत स्पेशल ट्रेन झंझारपुर से 21.00 बजे चलेगी. इसके बाद सकरी, शिशो, दूसरे दिन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा होते हुए लखनऊ 13.19 बजे पहुंचेगी. इसके बाद मानक नगर से 14.04 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 12.39 बजे सूरत पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए लौटेगी.
- (ट्रेन नंबर- 09045) उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन उधना से 01.30 बजे खुलेगी. इसके बाग विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. यहां से 23.52 बजे चलकर दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी से होते हुए मधुबनी 16.00 बजे पहुंच जाएगी. वापसी में यही ट्रेन मधुबनी से 18.00 बजे खुलेगी और उन्हीं स्टेशनों से गुजरते हुए सूरत पहुंच जाएगी.
ट्रेनों में मिलेंगी ये सुविधाएं
स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को जनरल और स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी. इन ट्रेनों के चलने से रक्सौल, सीतामढ़ी, नरकटियागंज से गुजरात आने-जाने वालों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. गर्मी की छुट्टियों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई है.
Also Read: ‘चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब’, मंच से बोले सीएम सम्राट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










