बक्सर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस और RPF की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल गिरफ्तार
आरोप की तस्वीर
Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की विजिलेंस टीम और आरपीएफ बक्सर ने रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त छापेमारी की .इस दौरान एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान एसी तत्काल टिकट बुकिंग में अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज और टिकट बरामद किए गए.
Bihar News:(मनीष कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया. यह कार्रवाई एसी तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान हो रही अनियमितताओं और टिकट दलालों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई थी. अभियान पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर की विजिलेंस की टीम और आरपीएफ बक्सर की ओर से चलाया गया.
टिकट दलाल गिरफ्तार, टिकट बरामद
छापेमारी के दौरान एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय शकील अंसारी के रूप में हुई है. आरपीएफ ने उसके पास से आरक्षित टिकट जब्त किया है. जिसकी कुल कीमत 2660 रुपये बताई जा रही है.
एसी तत्काल टिकट बुकिंग में मिली गड़बड़ी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान आरक्षण काउंटर पर एसी तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ा एक “अनडिलीवर्ड” आरक्षित टिकट भी मिला. मौके पर उस टिकट का कोई दावेदार मौजूद नहीं था. इसके बाद संबंधित JCRT को विजिलेंस टीम ने जब्त कर लिया.
बुकिंग क्लर्क से हुई पूछताछ
मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यरत बुकिंग क्लर्क से भी गहन पूछताछ की गई. रेलवे अधिकारियों ने सभी संबंधित दस्तावेजों को विस्तृत जांच और विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेज दिया है.
पारदर्शी टिकट बुकिंग पर रेलवे का जोर
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. ताकि टिकट दलालों और अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके. रेलवे का उद्देश्य आम यात्रियों को पारदर्शी और निष्पक्ष टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है.
कई अधिकारी रहे शामिल
इस संयुक्त जांच अभियान में विजिलेंस की टीम के सदस्य प्रवीण कुमार, भारत भूषण, कुमार नीरज और कुमार गौरव शामिल रहे. कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
Also Read: एमएलसी उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, आरा में अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










