बिहार: शिक्षा विभाग बना रहा पीएचडी, NET और JRF शिक्षकों की सूची, जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर(AI जेनरेटेड)

Saran PHD NET JRF Teachers: सारण में पीएचडी, NET और JRF अर्हता प्राप्त माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की सूची तैयार होगी. योग्य शिक्षकों की नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

विज्ञापन

Saran PHD NET JRF Teachers: बिहार में नए डिग्री कॉलेजों के शुरु होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है. 1 जुलाई से सभी नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. ऐसे में हर तरफ से तैयारी तेज है. इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है. खबर सारण जिले के पीएचडी, NET और JRF अर्हता प्राप्त माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

दरअसल, जिला शिक्षा विभाग ने ऐसे योग्य शिक्षकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

सारण की खबरें यहां पढ़ें

Bihar Degree College: यह प्रक्रिया किसके निर्देश पर शुरू हुई?

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में कक्षा 9 से 12 तक कार्यरत योग्य सरकारी शिक्षकों का विवरण उपलब्ध कराया जाना है. इसमें यूजीसी के मानकों के अनुसार NET, JRF अथवा पीएचडी अर्हता प्राप्त शिक्षकों को शामिल किया जाएगा.

Bihar Teacher News: इन शिक्षकों की कहां होगी प्रतिनियुक्ति?

शिक्षा विभाग के अनुसार योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में की जाएगी. इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है.

Saran News: किन विषयों के शिक्षकों से मांगी गई है जानकारी?

जिला शिक्षा कार्यालय ने अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र विषय के अर्हता प्राप्त शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. सभी विद्यालयों को अद्यतन जानकारी तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या निर्देश दिए?

डीईओ निशांत किरण ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय और प्रखंड शिक्षा कार्यालय निर्धारित प्रारूप में योग्य शिक्षकों की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं. सूची तैयार होने के बाद इसे उच्च शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त सूची उच्च शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी. इसके बाद नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में योग्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन