बक्सर: घर से लौट रहे ITBP जवान की सड़क हादसे में मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

Buxar Road Accident : बक्सर जिले के डुमरांव में खलवा इनार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से आईटीबीपी जवान धनजी यादव की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
Buxar Road Accident :
डुमरांव के खलवा इनार के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान धनजी यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव से लौटते समय दुर्घटना

मृतक धनजी यादव कोरानसराय थाना क्षेत्र के नाजीरगंज गांव के निवासी थे और आईटीबीपी में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, वे डुमरांव स्थित अपकारी गली स्थित अपने डेरा से कुछ सामान लेकर गांव गए थे. देर रात बाइक से वापस लौटने के दौरान खलवा इनार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Buxar News : वाहन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस, कोरानसराय थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धनजी यादव अपने पीछे पत्नी अंजू देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. उनकी बड़ी बेटी मानसी (7 वर्ष), बेटा अंकुश कुमार (6 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी प्रिया (5 वर्ष) है. तीनों बच्चे डुमरांव के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं. उनके पिता राजेंद्र सिंह किसान हैं. जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस कर रही है जांच

कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस सभी संभावित साक्ष्य जुटा रही है. इधर, नाजीरगंज गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

Also Read : बक्सर के लाल ने BPSC में मारी बाजी, सप्लाई इंस्पेक्टर बनने पर गांव में हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन