ePaper

PHOTOS: बिहार की नदियों की हुंकार, गंगा-कोसी-गंडक समेत प्रमुख नदियों का उग्र रूप देखिए..

Updated at : 11 Aug 2023 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
Ganga Erosion Control

PHOTOS: बिहार की नदियों में इन दिनों उफान है. लगातार हुई बारिश की वजह से नदियां उफनाई हुई है. गंगा व कोसी समेत प्रमुख सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. तस्वीरों में देखिए किस तरह नदियों ने उग्र रूप धारण किया है और जिलों का क्या हाल है.

विज्ञापन
undefined

पटना में गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट पर खतरे के निशान से मात्र छह सेंटीमीटर नीचे हैं. जलस्तर बढ़ने से गंगा रिवर फ्रंट पर पानी पहुंच चुका है. गांधी घाट के पास अंदर जानेवाले रास्ते में भी पानी घुसा है. दीघा घाट पर भी गंगा का जल स्तर बढ़ा है. वहां खतरे के निशान से गंगा नदी का पानी अब 79 सेंटीमीटर नीचे है. एनआइटी घाट पर गंगा में उफान दिखा.

undefined

नेपाल में जोरदार बारिश होने के बाद गंडक नदी उफान पर है. वाल्मीकिनगर बराज से नदी का डिस्चार्ज घट बढ़ रहा है. लेकिन,गोपालगंज में गंडक नदी खतरे के निशान से दूसरे दिन भी एक मीटर ऊपर बह रही. नदी के बढ़ते जल स्तर से तटबंधों पर दबाव बढ़ा हुआ है. 

undefined

बेगूसराय. गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. नतीजा है कि जिले के आधे दर्जन से अधिक प्रखंडों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. ज्ञात हो कि गंगा नदी से प्रभावित शाम्हो, मटिहानी, बलिया, साहेबपुरकमाल,तेघड़ा व बछवाड़ा प्रखंडों की लाखों की आबादी प्रतिवर्ष बाढ़ की तबाही का सामना करते रहे हैं. 

undefined

मुंगेर में गंगा में लगातार उफान देखा जा रहा है. मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन प्रोजेक्ट का काम पानी के कारण बाधित हो गया है.

undefined

कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में तीसरे दिन गुरुवार को वृद्धि दर्ज की गयी है. हालांकि महानन्दा नदी के जलस्तर में गुरुवार को कमी दर्ज की गयी है. इस नदी का जलस्तर झौआ, बहरखाल, आजमनगर, कुर्सेल, धबोल व दुर्गापुर घट रही है. जबकि गोविंदपुर में बढ़ रही है. महानंदा नदी का जलस्तर अधिकांश स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है.

undefined

गोपालगंज में गंडक में उफान है. नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है और रिहायशी इलाके में पानी प्रवेश करने लगा है.

undefined

सीमावर्ती देश नेपाल से जलग्रहण व तराई क्षेत्रों में तेज बारिश से बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व होकर गुजरी करीब एक दर्जन पहाड़ी नदियां बाढ़ आने से वाल्मीकिनगर व मदनपुर वन प्रक्षेत्र के जंगलों के निचले तल में बाढ़ का पानी घुस गया है.

undefined

सीतामढ़ी में बागमती नदी का जलस्तर 6:00 बजे शाम में लाल निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है हालांकि जलस्तर में कमी आ रही है. बागमती प्रमंडल के कन्या अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि डूबा घाट में बागमती का जलस्तर गुरुवार की शाम 6:00 बजे 61.60 नापा गया है, जो खतरे के निशान से अभी ऊपर है.

undefined

समस्तीपुर के मोहनपुर में गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह खतरे के निशान को पार कर गया. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के मोहनपुर स्थित सरारी कैंप के अनुसार 45.65 सेमी हो गया, जो खतरे के निशान से 15 सेमी अधिक है. निचले इलाकों में पानी के फैलाव से लोगों सशंकित हैं. दियारा क्षेत्र के किसान एवं पशुपालक सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गये हैं.

undefined

पटना की नदियों में जबरदस्त उफान देखने को मिल रहा है. दीघा घाट पर लोग नाव में सवार होकर यात्रा कर रहे हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन