Bihar: परसरमा से अररिया तक NH327-E चौड़ीकरण का रास्ता साफ, फोरलेन बनाने के लिए बनेगी डीपीआर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2022 11:38 AM
Bihar News: इस संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख प्रस्ताव भेजा था.
पटना. एनएच 327 ई. के परसरमा से अररिया तक चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया. फिलहाल इसके लिए डीपीआर बनेगी. इस संबंध में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख प्रस्ताव भेजा था.
अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र से बिजेंद्र प्रसाद यादव को यह सूचना दी है. पत्र में बताया गया है कि एनएचएआइ ने डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है. बंगाल की दूरी लगभग 80 किलोमीटर कम हो जायेगी.
सूत्रों के अनुसार सुपौल से होकर गुजरने वाली सड़क एनएच को जोड़ती है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 106 वीरपुर-बीहपुर पथ, भारतमाला परियोजना की सड़क 527 ए. जो उच्चैठ भगवती स्थान मधुबनी से महिषी तारा स्थान सहरसा तक जाती है.
327 ए. सुपौल-भपटियाही सरायगढ़ सड़क जो ईस्ट-वेस्ट-कॉरिडर सड़क से मिलती है, इसका सीधा संपर्क राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 ई से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










