किशनगंज में SDPO के बाद EOU ने अब नगर थाना अध्यक्ष पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Published by :Pratyush Prashant
Published at :14 Apr 2026 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News 14 April 2026

किशनगंज में नगर थाना अध्यक्ष के पांच ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार के किशनगंज में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कार्रवाई करते हुए नगर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है, शुरुआती जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने से मामला और गंभीर हो गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार और जांच एजेंसियों ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अब और भी आक्रामक कर दिया है. किशनगंज में अभी एसडीपीओ गौतम कुमार पर हुई कार्रवाई की धमक शांत भी नहीं हुई थी कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के साम्राज्य को नेस्तनाबूद करना शुरू कर दिया है.

मंगलवार की सुबह जैसे ही ईओयू की टीम ने इंस्पेक्टर के पांच ठिकानों पर एक साथ धावा बोला, पूरे महकमे में अफरा-तफरी मच गई .

5 ठिकानों पर एक साथ रेड

मंगलवार को EOU की टीम ने पटना, छपरा और किशनगंज में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की. टीम एक साथ कई लोकेशनों पर पहुंची, जिससे पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय रखा गया. पटना के रामकृष्णानगर स्थित आवास से लेकर किशनगंज में उनके घर और चैंबर तक हर जगह दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

ईओयू की यह कार्रवाई इतनी गुप्त और सटीक थी कि इंस्पेक्टर को संभलने का मौका तक नहीं मिला. पटना, छपरा (सारण) और किशनगंज के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की गई. सारण जिले के भेल्दी स्थित पैगा गांव में जब टीम इंस्पेक्टर के पैतृक आवास पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.

किशनगंज में नगर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित उनके सरकारी आवास और कार्यालय के चैंबर को भी खंगाला जा रहा है. पटना के रामकृष्णानगर इलाके में भी टीम दस्तावेजों और निवेश के सबूतों को जुटाने में लगी है.

आय से 1.70 करोड़ अधिक की संपत्ति

प्राथमिक जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. ईओयू के अनुसार, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पास उनकी वैध आय के स्रोतों से लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इसी के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया गया है.

किशनगंज में पिछले कुछ दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले एसडीपीओ गौतम कुमार की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ था.

Also Read: नीतीश सरकार की आखिरी बैठक खत्म, कैबिनेट भंग करने की सिफारिश, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन