बिहार में सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, नए साल में इस विभाग में होगी बहाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2021 7:11 PM
Sarkari Naukari बिहार में सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है. आने वाले वर्ष 2022 में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 291 पदों पर बहाली होगी.
Bihar News बिहार में सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है. दरअसल, नव वर्ष 2022 में बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कुल 291 पदों पर बहाली की खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में विभाग के तहत होने वाली इन बहाली के लिए नए पद सृजित करने के एजेंडे पर मुहर लगाई गई.
कैबिनेट की आज बुलाई गई बैठक में विभाग के तहत आने वाले नेचर सफारी, राजगीर के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 38 पदों के सृजन की स्वीकृति और विभिन्न कोटि के कुल 35 वाहनों के क्रय की स्वीकृति दी है.
वहीं, विभाग के तहत आने वाले ईको पर्यटन के विकास के निमित्त ईको पर्यटन संभाग की स्थापना और इस संभाग के लिए विभिन्न कोटि के कुल 224 पदों के सृजन की मंजूरी प्रदान की गई है. इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार सरकार के इस विभाग ने राजगीर जू सफारी के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के कुल 29 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










