Bihar News : राज्य में कोरोना सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ेगी, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

राज्य में कोबास मशीन आने से अब रोजाना एक हजार और सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी गयी कि आइसीएमआर की ओर से भेजी गयी नयी मशीन बुधवार को पटना के आरएमआरआइ में पहुंच गयी. इसे स्थापित और चालू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा. इसके अलावा सब्जियों के भाव फिर चढ़ने लगे हैं. कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन के पीरियड में हरी सब्जियों की कीमतें काफी कम हो गयी थीं. लेकिन, मौसम की मार, तेज धूप व लू की वजह से हरी सब्जियों के पौधे और लतर झुलस गये हैं. किसान सब्जियों के खेतों में सिंचाई करते-करते परेशान हैं और लू की वजह से खेतों की क्यारियां दनादन सूख रहीं हैं. तीसरी बड़ी खबर ये है कि सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अंक बढ़ाने के लिए काफी फोन आ रहे हैं. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फोन कर अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं. इससे अभिभावक काफी परेशान हैं. इसकी शिकायत सीबीएसइ को मिली है. सीबीएसइ ने सभी अभिभावक और परीक्षार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
राज्य में कोबास मशीन आने से अब रोजाना एक हजार और सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी गयी कि आइसीएमआर की ओर से भेजी गयी नयी मशीन बुधवार को पटना के आरएमआरआइ में पहुंच गयी. इसे स्थापित और चालू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा. इसके अलावा सब्जियों के भाव फिर चढ़ने लगे हैं. कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन के पीरियड में हरी सब्जियों की कीमतें काफी कम हो गयी थीं. लेकिन, मौसम की मार, तेज धूप व लू की वजह से हरी सब्जियों के पौधे और लतर झुलस गये हैं. किसान सब्जियों के खेतों में सिंचाई करते-करते परेशान हैं और लू की वजह से खेतों की क्यारियां दनादन सूख रहीं हैं. तीसरी बड़ी खबर ये है कि सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अंक बढ़ाने के लिए काफी फोन आ रहे हैं. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फोन कर अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं. इससे अभिभावक काफी परेशान हैं. इसकी शिकायत सीबीएसइ को मिली है. सीबीएसइ ने सभी अभिभावक और परीक्षार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
राज्य में कोबास मशीन आने से अब रोजाना एक हजार और सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी गयी कि आइसीएमआर की ओर से भेजी गयी नयी मशीन बुधवार को पटना के आरएमआरआइ में पहुंच गयी. इसे स्थापित और चालू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा.
Also Read: अब रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलों की हो सकेगी जांच
सब्जियों के भाव फिर चढ़ने लगे हैं. कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन के पीरियड में हरी सब्जियों की कीमतें काफी कम हो गयी थीं. लेकिन, मौसम की मार, तेज धूप व लू की वजह से हरी सब्जियों के पौधे और लतर झुलस गये हैं. किसान सब्जियों के खेतों में सिंचाई करते-करते परेशान हैं और लू की वजह से खेतों की क्यारियां दनादन सूख रहीं हैं.
Also Read: तेज धूप से सब्जियों के लतर व पौधे लगे झुलसने
सीबीएसइ के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अंक बढ़ाने के लिए काफी फोन आ रहे हैं. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फोन कर अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं. इससे अभिभावक काफी परेशान हैं. इसकी शिकायत सीबीएसइ को मिली है. सीबीएसइ ने सभी अभिभावक और परीक्षार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा है.
Also Read: स्टूडेंट्स से अंक बढ़ाने के लिए मांगे जा रहे पैसे, सीबीएसइ ने कहा, सतर्क रहें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन प्रवासी श्रमिकों ने कोरेंटिन की अवधि पूरी कर ली है, उनके बैंक खातों में रेल किराये की राशि और 500 रुपये या न्यूनतम एक हजार रुपये ट्रांसफर किये जाएं. इसमें देरी नहीं हो. साथ ही उन्हें विशेष प्रयास कर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाये.
Also Read: कोरेंटिन अवधि पूरी करने वाले प्रवासियों के खातों में जल्द भेजें राशि: सीएम
प्रदेश के कुछ इलाके में शुक्रवार को बारिश की संभावना बनती दिख रही है. आइएमडी पटना के मुताबिक बिहार में फिलहाल अगले दो दिन कहीं भी लू चलने के आसार नहीं हैं. केवल दो-तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा हो सकता है. इधर, गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.
Also Read: मौसम : प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश, लू नहीं केवल दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










