अब रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलों की हो सकेगी जांच

Updated at : 29 May 2020 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
अब रोजाना चार हजार से अधिक सैंपलों की हो सकेगी जांच

Fake blood is seen in test tubes labelled with the coronavirus (COVID-19) in this illustration taken March 17, 2020. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration

राज्य में कोबास मशीन आने से अब रोजाना एक हजार और सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी गयी कि आइसीएमआर की ओर से भेजी गयी नयी मशीन बुधवार को पटना के आरएमआरआइ में पहुंच गयी.

विज्ञापन

पटना : राज्य में कोबास मशीन आने से अब रोजाना एक हजार और सैंपलों की जांच की क्षमता बढ़ जायेगी. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी गयी कि आइसीएमआर की ओर से भेजी गयी नयी मशीन बुधवार को पटना के आरएमआरआइ में पहुंच गयी. इसे स्थापित और चालू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा. इसके बाद राज्य में चार हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो सकेगी. गौरतलब है कि फिलहाल राज्य में नौ मेडिकल कॉलेज व आठ जिलों में प्रतिदिन 25 सौ से तीन हजार तक सैंपलों की जांच हो रही है. स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी विभिन्न लैबों में प्रतिदिन 33 सौ सेंपलों की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी क्षमता 10 हजार प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है. विभाग इस दिशा में प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन