Khatron Ke Khiladi 15: ‘इस बार ट्रॉफी मैं ही जीतूंगी’, शो में जाने से पहले बोलीं फरहाना भट्ट

Updated:
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 15 फरहाना भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आएंगी फरहाना भट्ट. शो में जाने से पहले एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस बार ट्रॉफी जीतने जा रही हैं. जानिए उन्होंने गौरव खन्ना और रोहित शेट्टी को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है और इस बार कई नए और पुराने चेहरे शो में नजर आएंगे. फरहाना भट्ट भी इस बार शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. शो में जाने से पहले फरहाना ने साफ कहा है कि वह सिर्फ डर खत्म करने नहीं, बल्कि ट्रॉफी जीतने जा रही हैं.

‘इस बार मैं शो जीत सकती हूं’

फरहाना ने News18 Showsha से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार वह शो जीत सकती हैं. उन्होंने कहा, “अगर कोई मुझे हरा सकता है, तो वो मैं खुद हूं. मैं इस शो में जीतने के इरादे से जा रही हूं.”

उन्होंने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में किसी दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई नहीं होती, बल्कि इंसान को अपने डर से लड़ना पड़ता है.

गौरव खन्ना के साथ फिर दिखेगी दोस्ती

गौरव खन्ना और फरहाना की दोस्ती पहले से काफी अच्छी है. दोनों पहले ‘बिग बॉस 19’ में साथ नजर आ चुके हैं, जहां गौरव ने ट्रॉफी जीती थी. अब दोनों फिर एक साथ नए शो में नजर आएंगे. फरहाना ने कहा कि ऐसे मुश्किल शो में किसी दोस्त का साथ होना बहुत बड़ी बात है और वह इसे लेकर काफी खुश हैं.

रोहित शेट्टी की वजह से किया शो

फरहाना ने बताया कि रोहित शेट्टी इस शो को करने की सबसे बड़ी वजह हैं. उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है और उनमें अच्छाई देखी है.

फरहाना ने यह भी बताया कि रोहित शेट्टी माहौल को हल्का भी रखते हैं और कंटेस्टेंट्स को मुश्किल हालात के लिए तैयार भी करते हैं.

साउथ अफ्रीका में होगी शूटिंग

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग जल्द ही साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाली है. इस बार शो में पुराने कंटेस्टेंट्स और नए खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: ऑरी से लेकर ‘अनुपमा’ के गौरव खन्ना तक, ये 13 सितारे करेंगे खतरों का सामना

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola