विकास वैभव की वापसी, मगध रेंज की कमान संभालेंगे, पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस

सांकेतिक तस्वीर
Bihar IPS Transfer: बिहार में नई सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. विकास वैभव को मगध का नया आईजी बनाया गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं.
Bihar IPS Transfer: बिहार में नई सरकार के कामकाज संभालते ही पुलिस प्रशासन में बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है. रविवार को राज्य सरकार ने एक बड़ी सूची जारी करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
विकास वैभव बने मगध के आईजी, क्षत्रनील सिंह का पटना तबादला
चर्चित नाम आईपीएस विकास वैभव का को मगध क्षेत्र (गया) का नया आईजी नियुक्त किया गया है. उनसे पहले इस पद पर तैनात क्षत्रनील सिंह को पटना बुला लिया गया है. यहां वे गृह विभाग में विशेष सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे. विकास वैभव की गिनती बिहार के तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है, इसलिए उनकी इस नई तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
एडीजी स्तर के अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
सरकार ने पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव किए हैं. एडीजी डॉ. परेश सक्सेना को अब डीजी असैनिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है, जबकि डॉ. निर्मल आजाद को डीजी प्रशिक्षण की कमान मिली है. एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार अब ट्रैफिक के साथ-साथ विधि व्यवस्था का प्रभार भी संभालेंगे. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जिम्मेदारी डॉ. अमित कुमार जैन को दी गई है, वहीं वहां तैनात नैयर हसनैन खान को एडीजी बी-सैप के पद पर भेज दिया गया है.
तकनीकी सेवाएं और साइबर सुरक्षा पर जोर
प्रशासन ने तकनीकी और आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए भी अहम नियुक्तियां की हैं. चर्चित आईपीएस अमित लोढ़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है. अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके. इसके अलावा, डॉ. कमल किशोर सिंह अब एडीजी रेलवे होंगे और अजिताभ कुमार को एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण के पद पर तैनात किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आईजी और डीएसपी स्तर पर भी बदलाव
तबादलों की इस कड़ी में केएस अनुपम को एडीजी सीआईडी बनाया गया है. पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग, रंजीत कुमार मिश्रा को आईजी सीआईडी और संजय कुमार को आईजी विशेष शाखा की नई जिम्मेदारी मिली है. आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी विवेक दीप का भी तबादला हुआ है. बेतिया सदर के एसडीपीओ रहे विवेक दीप अब विशेष सुरक्षा दल में डीएसपी की भूमिका निभाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन खरीदने से पहले मिलेगी पूरी कुंडली, रजिस्ट्री से पहले जांच करेगी सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










