बिहार विधानसभा चुनाव 2020: JDU ने पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को बांटा सिंबल, जानिए- सीएम नीतीश ने किस पर जताया भरोसा

Janta Dal United candiates for Bihar Vidhan Sabha Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों की स्थिति साफ होने के बाद सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इन उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया गया.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों की स्थिति साफ होने के बाद सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोमवार को पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर इन उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया गया. हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
प्राप्त सूचना के मुताबिक, जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, करहगर विधानसभा सीट से वशिष्ठ सिंह, वहीं राजीव लोचन को मोकामा से जबकि बरबीघा से सुदर्शन को जेडीयू का टिकट मिला है. जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास पर इन उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया गया.
जेडीयू ने जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा को सिंबल दिया है. वहीं रोतहास के करहगर विधानसभा सीट से वशिष्ठ सिंह, वहीं राजीव लोचन को मोकामा से जबकि बरबीघा से सुदर्शन को जेडीयू का टिकट मिल रहा है. वहीं सूचना है कि राजद ने भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. लेकिन आधिकारिक सूचना का इंतजार है.
अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से नीचे लिखे लोगों को सिंबल प्रदान किया गया है.
– मसौढ़ी से नूतन पासवान
– कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा
– बेलहर से मनोज यादव
– नवादा से कौशल यादव
-जमालपुर से शैलेश कुमार
-नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी
– जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा
– रोतहास के करहगर विधानसभा सीट से वशिष्ठ सिंह
– मोकामा से राजीव लोचन
– बरबीघा से सुदर्शन
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




