Bihar Crime News: बेटी से लफंगे कर रहे थे छेड़खानी, मां ने किया विरोध तो गोली मार कर की हत्या
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jan 2021 6:30 PM
Bihar Crime News: पटना जिले में अपराधियों हदें पार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है. बख्तियारपुर रेलवे लोको कॉलोनी में लफंगों ने पहले बेटी से छेड़खानी की और इज्जत लूटने की कोशिश की. मां उस्माना (60) ने विरोध किया तो बेटी के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना राजस्थान से आये खानाबदोश परिवार के साथ सोमवार के अहले सुबह घटना हुई.
Bihar Crime News: पटना जिले में अपराधियों हदें पार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है. बख्तियारपुर रेलवे लोको कॉलोनी में लफंगों ने पहले बेटी से छेड़खानी की और इज्जत लूटने की कोशिश की. मां उस्माना (60) ने विरोध किया तो बेटी के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना राजस्थान से आये खानाबदोश परिवार के साथ सोमवार के अहले सुबह घटना हुई. इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इस संबंध में बख्तियारपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल युवकों की पहचान नहीं की जा सकी है. पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि एक टीम का गठन कर आरोपितों की तलाश का रही है. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया है.
उस्माना अपनी बेटी के साथ कई दिनों से उस इलाके में तंबू लगा कर रह रही थी. ये लोग कुछ दिन पहले ही कहीं से आये थे. सोमवार के अहले सुबह तीन-चार लफंगे तंबू में घुस गये और बेटी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया और इज्जत लूटने की कोशिश की. लेकिन मां जग गयी और लफंगों से भिड़ गयी. इस दौरान मां और लफंगों के बीच हाथापाई हुई. मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया और एक लफंगे को पकड़ लिया.
इस पर दूसरे लफंगे ने गोली मार दी. इसके कारण मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद सभी वहां से फरार हो गये. चूंकि महिला की बेटी उस जगह के लिए नयी थी और किसी को नहीं पहचानती थी. इसके कारण लफंगों को भी नहीं पहचान पायी. बेटी ने पुलिस को उनका हुलिया बताया है और पहनावे की जानकारी दी है. इससे यह लग रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक आसपास के इलाके के ही हैं.
जिस रेलवे लोको कॉलोनी में यह वारदात हुई है, वहां हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. जिसके कारण यह शक भी जा रहा है कि उन असामाजिक तत्वों में से ही किसी ने घटना को अंजाम दिया है.
Also Read: Bihar Crime News: गोपालगंज में होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल
Posted By; Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










