Dalsinghsarai: स्टेशन परिसर में दो गुटों के बीच चली गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी…

Updated:
विज्ञापन

bihar crime news

Bihar Crime News: दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे जमकर गोली बारी हुई. जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे जमकर गोली बारी हुई. जिसमें एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया है. जख्मी युवक की पहचान नागरगामा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी विनोद झा के पुत्र विश्वनाथ कुमार झा उर्फ सानू झा के रूप में हुई है.

ऐसा बताया जा रहा है कि सानू झा के बाएं पैर में तीन गोलियां लगी हैं. गोली लगने के बाद जख्मी सानू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें: सारण में घर की छत पर सोए परिवार पर हमला, पिता और दो बेटियों की हत्या, मां जान बचाकर भागी…

पिछले कुछ महीनों से दो गुटों में चल रहा था विवाद

ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था. जिसको लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट के बाद दोनों गुट अपने-अपने घर लौट गए. फिर रात करीब 9 बजे दोनों गुट रेलवे स्टेशन परिसर में जुटे और मारपीट शुरू हो गई.

इस दौरान एक गुट की तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई. जिसमें दूसरे गुट के सानू झा को तीन गोली पैर में लगी. जिसके बाद सभी लोग घटना स्थल से फरार हो गए. आनन-फानन में जख्मी सानू को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने क्या कहा ?

इधर घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है. इस संबध में पुलिस का कहना है कि घटना रेलवे परिसर में घटित हुई है मामला रेल पुलिस के अंदर आती है. रेलवे पुलिस की सहयोग के लिए हमारी टीम मौजूद है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन