शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

Published by :Preeti Dayal
Published at :07 May 2026 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Cabinet Expansion preparation in patna

पटना में तैयारियों की तस्वीरें

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी सज-धज कर तैयार हो गई है. बीजेपी का झंडा पटना की सड़कों पर सजा दिया गया है. पीएम मोदी के आने से पहले पटना में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट के 30 मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे. गांधी मैदान में साढ़े 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. इससे पहले पटना सज-धज कर तैयार हो गया है. पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो भी होगा, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

पटना में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर

पटना में जगह-जगह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी और अन्य घटक दलों के नेताओं से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. पटना के इनकम टैक्स चैराहे को तो बेहद खूबसूरत तरीके से सजा दिया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.

बीजेपी ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

खासकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है. बीजेपी ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों की तरफ से भजन-कीर्तन किया जा रहा है. जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में सड़कों पर भी लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर एक बड़े स्तर पर तैयारी गई है.

निशांत कुमार भी ले सकते हैं शपथ

सम्राट कैबिनेट में एनडीए के घटक दलों के कई मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. सूत्र की माने तो, अंतिम समय में मंत्री के चार पद खाली रखे जा सकते हैं. दूसरे कैबिनेट विस्तार में इसे भरा जा सकता है. ऐसे में आज गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर नजरें टिकी हैं.

Also Read: सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन