बक्सर में बड़ा हादसा टला: बालू लदे ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल में मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
pool

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Road Accident:बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत में हाई स्कूल गेट के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बिजली का खंभा और तार टूटकर सड़क पर गिर गए. गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: (संतोष कांत की रिपोर्ट ) ब्रह्मपुर नगर पंचायत के हाई स्कूल गेट के समीप गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित होने के कारन ट्रक एक बिजली के खंभे से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 हजार वोल्ट प्रवाहित करने वाला पोल टूटा कर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी.

बिजली आपूर्ति ठप, मरम्मत कार्य में जुटा विभाग

घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर टूटे पोल और तारों की मरम्मत में जुट गई है.

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत लाइन बंद कर दी गई. ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

बड़े वाहनों के परिचालन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रह्मपुर बाजार और मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के लगातार परिचालन से दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है. पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

बाल-बाल बची लोगों की जान

घटना सुबह के समय में हुई. लेकिन सौभाग्य से उस वक्त सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी. जिससे कारन बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलहाल पुलिस और बिजली विभाग की टीम मामले की जांच और मरम्मत कार्य में जुटी हुई है.

Also Read :नालंदा में बेखौफ बदमाशों का तांडव: दुकानदार से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर मारा चाकू

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन