बिहार: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार युवकों ने गर्भवती महिला को पीटा, लोगों ने जमकर काटा बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की देर शाम एक गर्भवती महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने पहले बहस की फिर दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की. घटना में महिला को काफी चोट आयी है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की देर शाम एक गर्भवती महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने पहले बहस की फिर दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की. घटना काजी मोहम्मदपुर थाना के पावर हाउस चौक की है. ट्रैफिक होने से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थी. इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने साइड लेने को लेकर उक्त गर्भवती महिला से बकझक शुरू की. धीरे-धीरे बकझक ने विवाद का रूप ले लिया. गर्भवती महिला कार से बाहर उतर गयी. इसके बाद बाइक सवार युवक महिला से हाथापाई करने लगे. इसी बीच लड़कों ने अपने दोस्तों को भी फोन कर बुला लिया. सभी मिलकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने लगे. मौके पर 112 नंबर की गाड़ी खड़ी थी. लेकिन पुलिस वालों ने कोई पहल नहीं की.
मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर मौजूद एक महिला ने पुलिसकर्मियों से हस्तक्षेप करने को कहा. लेकिन पुलिस वाले उससे ही उलझ गये. यह देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. पुलिसकर्मी से उक्त महिला को छुड़वा कर घर भेज दिया. इसके बाद 112 के पुलिसकर्मियों ने थाना को मामले की जानकारी दी. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को शांत करवाया. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब लड़ाई शुरू हुई तब ही उसे रोका जा सकता था, मगर पुलिस तमाशा देखती रही.
Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-हटिया वंदे भारत की समय सारिणी तैयार, जानें टाइम, रूट और किस दिन से चलेगी ट्रेन
लोगों ने बताया कि पावर हाउस चौक पर सुबह और शाम के समय लंबा जाम लगा रहता है. जाम को लेकर आए दिन लोगों की बहस होती रहती है. यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों की मांग है कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए ज्यादा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




