सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग नागरिक का हुआ निधन, 110 साल की उम्र में की थी शादी

सऊदी के सबसे बुज़ुर्ग नागरिक का निधन.
सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग नागरिक शेख नासिर बिन रद्दान अल वदाई का 142 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. 110 साल की उम्र में शादी, पिता बनना, 40 बार हज और सादा जीवनशैली ने उन्हें खास बनाया. उनका जीवन आस्था, अनुशासन और लंबी उम्र की मिसाल माना जाता है.
सऊदी अरब का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जो शेख नासिर बिन रद्दान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया. इन्हें सऊदी का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना जाता था. शेख नासिर का निधन रियाद में 142 वर्ष की आयु में प्राकृतिक कारणों से हुआ. शेख नासिर का निधन के बाद ये और चर्चा में आ गए क्योंकि इनकी हाल ही में 110 साल उम्र में शादी हुई थी. इनका निधन दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गया. इससे जुड़ी विषयों को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया.
शेख नासिर की 110 वर्ष की उम्र में विवाह कर खूब सुर्खियां बटोरीं. शादी के बाद उन्हें एक बेटी हुई और वे पिता बन पाएं. डॉक्टरों की टीम ने उनकी जीवनशैली को शोधकर्ताओं का एक रिसर्च का केंद्र बन गया. उनकी शारीरिक सेहत, मानसिक सजगता और दिनभर की दिनचर्या का गहन अध्ययन किया. उनकी उम्र अधिक होने के बाद भी शरीर की ऊर्जा और तेज याददाश्त खास आकर्षण का केंद्र रहा. सबसे ज्यादा तो सौ साल से अधिक उम्र में पिता बनने की उनकी क्षमता को और भी विशेष ध्यान खींचा है.
सादगी से भरा रहा शेख नासिर का जीवन
शेख नासिर का जीवन सऊदी अरब के संस्थापक शासक किंग अब्दुलअजीज बिन अब्दुल रहमान अल सऊद (इब्र सऊद) के दौर से लेकर वर्तमान शासक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के शासन तक फैला रहा. शेख नासिर अपने पूरे जीवनकाल में एक सदी से अधिक समय में उन्होंने अपने देश को रेगिस्तानी इलाकों से आधुनिक रूप में बदलते देखा है. तेल से अपने देश का अर्थव्यवस्था का उभार, सऊदी का बुनियादी ढांचे का विकास और शिक्षा व स्वास्थ्य में बड़े बदलाव को अपने सामने देखा है.
शेख नासिर बड़े धार्मिक प्रवृत्ति के थे. उनकी धार्मिक आस्था और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने पूरे जीवन में 40 बार हज किया. उनके परिवार और निकट के सहयोगियों का मानना है कि उनकी मजबूत आध्यत्मिकता उनकी लंबी उम्र का अहम कारण हो सकता है. शेख के जीवन में खूब सुख-सुविधाएं थी फिर भी वो सादा भोजन अपनाया, नियमित दिनचर्या का पालन किया और अनुशासन व संयम से भरा सादा जीवन जिया.
रियाद में सम्मानजनक विदाई दी गई
शेख नासिर को रियाद में उनकी अंतिम संस्कार हुई. अंतिम संस्कार में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जो उनकी अभी तक के जीवन में कमाई हुई सम्मान का प्रभाव को दिखाता है. सऊदी अरब के लिए उनका मानना केवल उनकी असाधारण आयु के लिए ही नहीं है बल्कि उनके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के लिए भी याद किया जाएगा. उनकी दुर्लभ जीवन-कथा इस बात की सशक्त मिसाल है कि भक्ति, अनुशासन और सादगी भरा ऐसी जिंदगी गढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें:
फोर्ड फैक्ट्री में ट्रंप का आपत्तिजनक इशारा, कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप, VIDEO हुआ वायरल
ग्रीनलैंड पर घमासान! अमेरिकी संसद में छिड़ा संग्राम, ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




