Bihar Government: बिहार के सरकारी स्कूलों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मॉडर्न एजुकेशन को लेकर बनाई ये खास योजना
Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Jan 2026 2:32 PM
बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी मॉडर्न शिक्षा
Bihar Government: बिहार के 789 सरकारी स्कूलों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया. इन स्कूलों में स्टूडेंट्स को मॉडर्न तरीके से शिक्षा दी जाएगी. इसके लिए क्लासरूम में स्मार्ट क्लास, लैब और लाइब्रेरी बनाए जायेंगे. बिहार कैबिनेट से इस योजना पर मंजूरी भी मिल गई है.
Bihar Government: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को मॉडर्न तरीके से शिक्षा मिलने वाली है. बिहार सरकार की तरफ से खास योजना बनाई गई है कि राज्य के 789 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में मॉडर्न टीचिंग की व्यवस्था होगी. स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लैब और लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी. क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए यह व्यवस्था होगी. टेक्निकली उन्हें साक्षर करने की योजना बनाई गई है.
बिहार कैबिनेट की बैठक में लिया फैसला
दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इसी में सरकारी स्कूलों से जुड़े प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली. अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी के मुताबिक, कैबिनेट से इस प्रस्ताव के लिए 1485.85 करोड़ रुपए मंजूर किए गए.
इस रुपए से 2025-26 के लिए चयनित 789 स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स में मॉडर्न टीचिंग, स्किल, इनोवेशन और टेक्निकल एजुकेशन को प्रोमोट किया जाएगा.
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को किया जा रहा मजबूत
दरअसल, बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जाते हैं. सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार कई तरह के सवाल खड़े किए जाते हैं. ऐसे में बिहार सरकार सरकारी स्कूलों को लेकर गंभीर हो गई है. प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में भी मॉडर्न तरीके से बच्चों को शिक्षा मिले, इसकी योजना बनाई गई है.
इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मिली थी मंजूरी
मालूम हो, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कृषि विभाग में 694 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई. इसके अलावा भी अन्य विभागों में अलग-अलग पदों के लिए नियक्तियां निकाली गई है. साथ ही कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर 314 करोड़ 20 लाख 59 हजार रुपए मंजूर किए गए. दरभंगा में हवाई अड्ड के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. इसके मुआवजा के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










