ePaper

कुंभ राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज आपकी नई ऊर्जा और जीवनसाथी का साथ आपको शिखर पर ले जाएगा?

Updated at : 01 Mar 2026 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 28 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 March 2026: क्या आपको आज जीवनसाथी का मिलेगा साथ. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कुंभ राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 March 2026:कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग बना हुआ है. यह अद्भुत संयोग आपको करियर में बड़ी ऊंचाइयों पर ले जाएगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में पंचग्रही योग होने से बेरोजगारों को रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है. व्यापार में नए इनोवेटिव आइडियाज आपको प्रतिस्पर्धियों से बहुत आगे निकाल देंगे.

लव लाइफ: आज जीवनसाथी का साथ आपके लिए वरदान साबित होगा. कठिन परिस्थितियों में भी पार्टनर आपकी ताकत बनेगा जिससे आप हर चुनौती को पार कर लेंगे. प्रेम संबंधों में रोमांस और विश्वास का नया अध्याय शुरू होगा और आप मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप खुद को बहुत ही चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, छठे चंद्रमा के कारण इन्फेक्शन वाली जगहों से थोड़ा बचकर रहें और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें. जिम या योग क्लास ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.

सावधानी: किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा विवाद हो सकता है.

उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola