कर्क राशिफल 10 जून 2026: भाग्य देगा पूरा साथ, रुके हुए काम होंगे पूरे
Published by : Neha Kumari Updated At : 10 Jun 2026 4:40 AM
10 जून 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 10 June 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 10 June 2026: आज का दिन आपके लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आया है. चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में मीन राशि में शनि देव के साथ गोचर कर रहे हैं. आपकी ही राशि में देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की उपस्थिति तथा दशम भाव में मंगल के शुभ प्रभाव से आज आपकी धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. भाग्य के सहयोग से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे.
करियर-बिजनेस: व्यापार के सिलसिले में की गई लंबी दूरी की यात्राएं अत्यधिक लाभदायक साबित होंगी. मंगल के प्रभाव से ये यात्राएं अधिक सक्रिय और व्यस्त रहेंगी, जिससे आप थकान महसूस कर सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य के बल पर नया कार्य शुरू करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सद्भाव बना रहेगा. पिता या घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और पुरानी कड़वाहट समाप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. बड़ों के साथ सम्मान और नैतिकता का व्यवहार बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. आप अपने पार्टनर के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं या किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से बहुत अच्छा रहेगा. आप मानसिक रूप से शांत और तनावमुक्त महसूस करेंगे. पुरानी शारीरिक समस्याओं में सुधार देखने को मिलेगा. योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा.
- सावधानी: आज केवल भाग्य पर निर्भर न रहें, कर्म और मेहनत जारी रखें.
- उपाय: आज गणेश चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें.
- शुभ रंग: क्रीम
- शुभ अंक: 2
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










