ePaper

मकर राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज सेहत में गिरावट और अचानक आई बाधाएं आपको तनाव देंगी?

Updated at : 01 Mar 2026 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal

आज का मकर राशिफल 28 फरवरी 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 01 March 2026: धन लाभ होगा या बढ़ेगा आर्थिक बोझ? क्या पूरे होंगे अधूरे काम? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक मकर राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 01 March 2026: मकर राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा और द्वितीय भाव में मंगल-राहु की स्थिति अचानक धन हानि के संकेत दे रही है. आज किसी को भी उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा वापस मिलने में बड़ी कठिनाई होगी.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं, सहकर्मियों के साथ टीम वर्क में काम करना फलदायी होगा, जो लोग कपड़े या खान-पान के व्यापार में हैं, उनके लिए आज बिक्री बढ़ने का दिन है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं जिससे मन में निराशा का भाव रहेगा.

लव लाइफ: आज जीवनसाथी की सेहत बिगड़ने से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं. घर में किसी सदस्य के साथ अनबन होने से मानसिक शांति भंग हो सकती है. पार्टनर के साथ धैर्यपूर्वक पेश आएं और उनकी जरूरतों का ख्याल रखें ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम रह सकता है. अत्यधिक चिंता और काम के बोझ के कारण सिरदर्द, माइग्रेन या सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है. पर्याप्त पानी पिएं और गहरी नींद लेने की कोशिश करें ताकि आपका शरीर और मन दोनों रिचार्ज हो सकें.

सावधानी: बजट से बाहर जाकर खरीदारी करने से बचें.

उपाय: रविवार यानि आज पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola