ePaper

वृश्चिक राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा और मिलेगी नई जिम्मेदारी?

Updated at : 01 Mar 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल 28 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 01 March 2026: क्या आज आपके करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का योग बन रहा है. क्या आज रिश्तों में मधुरता आएगी. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 01 March 2026: वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके प्रभाव में वृद्धि करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को सराहा जाएगा और आपको कोई नई व बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

करियर-बिजनेस: बैंकिंग, फाइनेंस या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रगति वाला रहेगा. नए स्टार्टअप या निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है, पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा. व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है और निवेश के सुखद परिणाम मिलेंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत ही शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी आपके हर निर्णय में ढाल बनकर खड़ा रहेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा और पुरानी कड़वाहट दूर होगी.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन अनुकूल है, आपकी शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. बदलते मौसम को देखते हुए वायरल संक्रमण से बचने के लिए काढ़ा या इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें. नियमित व्यायाम और योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं ताकि लंबे समय तक स्वस्थ रहें.

सावधानी: महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.

उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?


विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola