सात सौ प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद

Published at :22 May 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
सात सौ प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद

कल होगी मतगणना आरा नगर निगम के लिए 45 में से 43 वार्डों में डाले गये वोट, वज्रगृह में सील की गयी इवीएम एक प्रत्याशी का हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन तो एक वार्ड में प्रत्याशी की मौत से मतदान स्थगित आरा : प्रशासनिक सतर्कता के बीच नगर निकाय का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के […]

विज्ञापन

कल होगी मतगणना

आरा नगर निगम के लिए 45 में से 43 वार्डों में डाले गये वोट, वज्रगृह में सील की गयी इवीएम
एक प्रत्याशी का हो चुका है निर्विरोध निर्वाचन तो एक वार्ड में प्रत्याशी की मौत से मतदान स्थगित
आरा : प्रशासनिक सतर्कता के बीच नगर निकाय का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है. मतदान के बाद 700 प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को इवीएम में कैद हो गया. छह नगर निकायों के लिए लगभग तीन लाख मतदाता थे, जिसमें से 62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मतदान की कार्रवाई पूरी होने के बाद इवीएम को वज्रगृह में सील करने की कार्रवाई पूरी की गयी. देर रात तक इवीएम सील करने को लेकर मतगणना केंद्र पर गहमा- गहमी बनी रही. अब मंगलवार को मतगणना का काम शुरू होगा, जिसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. आरा नगर निगम में 45 वार्ड में से 43 वार्ड के लिए मतदान की कार्रवाई सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली. कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लाइन में रहने के कारण मतदान आधा घंटा बाद समाप्त हुआ.
नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की प्रत्याशी की मौत के कारण अचानक सुबह में मतदान रद्द कर दिया गया. वहीं वार्ड नं छह से निर्विरोध निर्वाचन के कारण इस वार्ड में भी वोट नहीं डाले गये. नगर निगम में चुनाव के दौरान व्यवधान पैदा करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
मतदान के लिए सुबह से ही कतार में लगे थे मतदाता : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता मतदान करने के लिए सुबह से ही सभी बूथों पर कतार लगा कर खड़े थे और मतदान कर रहे थे. इस दौरान कई बुजुर्ग भी मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे हुए थे. कई केंद्रों पर तो सुबह सात बजे से पहले ही लोग वोट डालने के लिए पहुंच गये थे. सुबह सात बजे मतदान की कार्रवाई शुरू होते ही मतदाता कतारबद्ध हो गये ओर अपना-अपना वोट डाल कर आराम से बाहर निकलते गये.
मौसम की मार, चढ़ता गया दिन और घटता गया मतदान
रविवार को नगर निकाय चुनाव में मौसम खलनायक बन गया. मौसम की मार ऐसी रही कि दिन चढ़ता गया और मतदान घटता गया. शुरुआती दौर में जिस तरह लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर जुटी थी उससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि मतदान का प्रतिशत 70 के भी पार हो जायेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 12 बजे के बाद तो मतदान केंद्रों पर मतदाता नजर ही नहीं आ रहे थे. कड़ी धूप के कारण काफी संख्या में मतदाता वोट देने नहीं जा पाये. प्रारंभिक दौर में लोगों की भीड़ से कई मतदाता लौट गये,
तो दोपहर बाद कड़ी धूप के कारण दोबारा जाने के हिम्मत नहीं जुटा पाये. शुरुआती दौड़ में 7-9 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत 15 के आस-पास था. इसके बाद 9 से 11 बजे के बीच मतदान का प्रतिशत 34 के करीब पहुंच गया था. इसके बाद मतदान की गति मंद पड़ गयी. शुरुआती चार घंटे में जहां 34 प्रतिशत वोट डाले गये. वहीं इसके बाद छह घंटे में मात्र 28 प्रतिशत ही वोटिंग हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन