चोरी की बाइक के साथ युवक धराया

बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित राजा बाजार चौक से शनिवार को बिहिया पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम महेंद्र कुमार बताया जाता है, जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव निवासी भरत यादव का पुत्र है. जानकारी के अनुसार गत […]
बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित राजा बाजार चौक से शनिवार को बिहिया पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम महेंद्र कुमार बताया जाता है, जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव निवासी भरत यादव का पुत्र है. जानकारी के अनुसार गत 22 अप्रैल को बिहिया नगर स्थित पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप से शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी विमलेश यादव की सीटी 100 बाइक अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था.
बाइक चोरी की घटना को लेकर पीड़ित द्वारा बिहिया थाना में एक आवेदन दिया गया था. थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि शनिवार को उक्त युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर बिहिया बाजार में आया हुआ था. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार करते हुए बाइक को बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










