सहार में हत्या के आरोपित की पीट-पीट कर मार डाला

आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के कारवासीन गांव में बुधवार की शाम एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देनेवाले लोग गांव के ही बताये जाते है. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार मृतक कारवासीन गांव निवासी अनिल राय बताया जाता है, जो हत्या […]
आरा/सहार : सहार थाना क्षेत्र के कारवासीन गांव में बुधवार की शाम एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देनेवाले लोग गांव के ही बताये जाते है. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार मृतक कारवासीन गांव निवासी अनिल राय बताया जाता है, जो हत्या के एक मामले में आरोपित भी है. अभी हाल ही में जेल में छूट कर आया था. घटना का कारण घर में घुस कर गाली- गलौज करना बताया जाता है.
बताया जा रहा है कि अनिल राय जेल से छूटने के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था. गांव के लोगों को अक्सर गाली दिया करता था. हालांकि गांववाले डांट- डपट कर भगा देते थे. बुधवार को वह बगल के एक घर में घुस कर गाली- गलौज करने लगा मना करने पर और गालियां बकने लगा, जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी हालत में गिर पड़ा. वहीं उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










