मंडल कारा में कुख्यात बुटन और दानी गुट में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : आरा मंडल कारा में वर्चस्व को लेकर बुधवार को दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. घटना के बाद कारा प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी. इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक व जेलर मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर कारा प्रशासन को लाठियां चटकानी […]
विज्ञापन
आरा : आरा मंडल कारा में वर्चस्व को लेकर बुधवार को दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. घटना के बाद कारा प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी. इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक व जेलर मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर कारा प्रशासन को लाठियां चटकानी पड़ीं, तब जाकर मामला शांत हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला व एसडीपीओ संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की.
बताया जा रहा है कि जेल में बंद कुख्यात बुटन चौधरी व दानी यादव के गुट के बीच काफी दिनों से वर्चस्व को लेकर जंग चल रही है. इसको लेकर पहले भी कई बार इन दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है. बुधवार को मामूली विवाद
मंडल कारा में कुख्यात…
को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये, जिसमें जम कर मारपीट हुई. इस घटना में दानी यादव गुट के लोगों ने बुटन चौधरी को पिटाई कर दी. इसके बाद बुटन चौधरी के गुट ने भी दानी यादव के गुट की पिटाई की. इस संबंध में कारा अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि दोनों गुट के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला ने बताया कि आपसी गुटबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. स्थिति नियंत्रण में है. दोनों गुटों के लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










