संचालक ने धारदार हथियार से किया लहूलुहान

Published at :17 May 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
संचालक ने धारदार हथियार से किया लहूलुहान

छेड़खानी का विरोध डांसर को पड़ा महंगा आरा : छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की देर रात डांस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया. डांस पार्टी के संचालक ने ही वारदात को अंजाम दिया. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी में हुई. आरा शहर के गोला मुहल्ला से डांसर शादी […]

विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध डांसर को पड़ा महंगा

आरा : छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की देर रात डांस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया. डांस पार्टी के संचालक ने ही वारदात को अंजाम दिया. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी में हुई. आरा शहर के गोला मुहल्ला से डांसर शादी समारोह में डांस करने के लिए गयी हुई थी. गंभीर रूप से घायल डांसर चुन्नी देवी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार नौशाद थियेटर कंपनी के द्वारा मनैनी गांव में शादी समारोह में सोमवार की रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें डांसर चुन्नी देवी ने आरा से डांस करने के लिए गयी हुई थी, जो थियेटर कंपनी के बैनर तले काम करती है.
सदर अस्पताल में जख्मी हालत में डांसर चुन्नी देवी ने बताया कि गांव में एक कमरे में कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था थी. डांस के कार्यक्रम में दौरान कमरे में अकेली देख कंपनी के संचालक वहां चले आये और छेड़खानी करने लगे. डांसर ने इसका विरोध किया, तो संचालक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गरदन और चेहरे पर कई जगह धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिया और वहां से भाग निकला. डांसर के हल्ला मचाने पर वहां काफी संख्या में लोग जुट गये और इसके बाद डांसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. डांसर के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा.
चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनौनी में देर रात दिया गया घटना को अंजाम
आरा के गोला मुहल्ला से शादी समारोह में डांस करने गयी थी डांसर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन