पटना के तर्ज पर हाइटेक होगी भोजपुर पुलिस

आरा : अपराध पर नियंत्रण को लेकर भोजपुर पुलिस अपने क्रॉस मोबाइल जवानों को हाइटेक करने की कवायद शुरू कर दी है. पटना के क्रॉस मोबाइल के जवानों के तर्ज पर भोजपुर के क्रॉस मोबाइल के जवान भी लैस होंगे. इसको लेकर मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गया है. बहुत जल्द सड़कों पर वाकी-टॉकी से […]
आरा : अपराध पर नियंत्रण को लेकर भोजपुर पुलिस अपने क्रॉस मोबाइल जवानों को हाइटेक करने की कवायद शुरू कर दी है. पटना के क्रॉस मोबाइल के जवानों के तर्ज पर भोजपुर के क्रॉस मोबाइल के जवान भी लैस होंगे. इसको लेकर मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गया है. बहुत जल्द सड़कों पर वाकी-टॉकी से लैस होकर अलग पहचान के रूप में जवान दिखेंगे. शहर के दो थाने में क्षेत्रफल के अनुसार क्रॉस मोबाइल के जवान का पद सृजित किया गया है. जिले के 50 जवानों को क्रॉस मोबाइल के लिए चयन किया गया है.
नगर थाने में चार- चार यूनिट में इनकी ड्यूटी लगायी जायेगी. वहीं नवादा थाने में भी चार यूनिट में क्रॉस मोबाइलों पर ड्यूटी लगायी जायेगी. दोनों थानाें में 16-16 जवानों की तैनाती की गयी है. हालांकि हाल ही में हुए सिपाहियों के स्थानांतरण के बाद दूसरे जिले से आये सिपाहियों ने योगदान कर लिया है. बहुत जल्द इन्हें थानों में प्रतिनियुक्त कर लिया जायेगा.
क्रॉस मोबाइल के सभी जवानों को स्पेशल बाइक दी जायेगी, जिसमें भोजपुर पुलिस का मोनोग्राम होगा. रात में दूर से ही जवान अलग रूप में नजर आयेंगे. इसको लेकर भोजपुर पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बहुत जल्द इसे अमलीजमा पहनाया जायेगा. सभी जवान वाकीटॉकी से लैस होंगे और थाने के कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










