साहेबपुरकमाल में युवती की हत्या

साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के बोचाही बहियार में पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया. रघुनाथपुर-रहुआ पथ में उमेशनगर स्टेशन की ओर जानेवाले जमींदारी बांध के किनारे सुनसान खेत में शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. उसकी पहचान खगड़िया जिलांतर्गत भरतखंड निवासी मरहूम सेराज खां की पुत्री […]
साहेबपुरकमाल : थाना क्षेत्र के बोचाही बहियार में पुलिस ने सोमवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया. रघुनाथपुर-रहुआ पथ में उमेशनगर स्टेशन की ओर जानेवाले जमींदारी बांध के किनारे सुनसान खेत में शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. उसकी पहचान खगड़िया जिलांतर्गत भरतखंड निवासी मरहूम सेराज खां की पुत्री के रूप में हुई है. मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली मार कर हत्या की आशंका है,
परंतु गोली मारने का कोई ठोस प्रमाण नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव के समीप एक थैले की तलाशी में युवती का नया कुरती-सलवार, सौंदर्य प्रसाधन और बड़ा पॉलीथिन के अलावा चार मोबाइल नंबर मिले. उक्त मोबाइल नंबर के माध्यम से मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत भरतखंड निवासी मरहूम सेराज खां की 24 वर्षीया पुत्री मवली खातून के रूप में हुई है. थानाप्रभारी ने बताया कि मृतका के माता व पिता इस दुनिया में नहीं हैं,
परंतु एक भाई है जो सऊदी अरब में रहता है. भरतखंड के थानाप्रभारी के माध्यम से उसके अन्य सगे-संबंधी को सूचना दे दी गयी है. घटनास्थल पर जमा लोगों ने कयास लगाते हुए बताया कि किसी ने बहला-फुसला कर रविवार की रात उमेशनगर स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर यहां लाया और सुनसान जगह देख कर उसकी हत्या कर फरार हो गया. थानाप्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. हत्या के कारण और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










