मां-बेटे की गोली मार कर हत्या करनेवाला पिता गिरफ्तार

Published at :16 May 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मां-बेटे की गोली मार कर हत्या करनेवाला पिता गिरफ्तार

आरा/तरारी : अवैध संबंध को लेकर पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारने वाला पिता केशव राय को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ इनके भाई की पत्नी सूर्यवंती देवी को पुलिस ने जगदीशपुर के दिउल गांव से गिरफ्तार किया है. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज […]

विज्ञापन

आरा/तरारी : अवैध संबंध को लेकर पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतारने वाला पिता केशव राय को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ इनके भाई की पत्नी सूर्यवंती देवी को पुलिस ने जगदीशपुर के दिउल गांव से गिरफ्तार किया है. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

बता दें कि 14 मार्च को सिकरहटा थाना क्षेत्र के लबना गांव में केशव राय एवं उनके भतीजे द्वारा अपनी पत्नी गीता देवी और अपने पुत्र हलचल राय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में केशव राय सहित कई लोगों को नामजद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. केशव राय घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली की केशव राय जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउल गांव में छिपा हुआ है,
जिसके बाद छापेमारी कर नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गीता देवी आरा के गुरुनानक विद्यालय में शिक्षिका थी. होली के दिन अपने घर पुत्र हलचल राय के साथ गयी हुई थी. पूर्व से भी जमीन के विवाद को लेकर पति के साथ विवाद चला आ रहा था, जिसको लेकर न्यायालय में मामला भी दर्ज था. पति के कारण ही शिक्षिका गीता देवी आरा में अपने पुत्र के साथ रहती थी. उसे क्या पता था कि होली उसके लिए अंतिम दिन होगी. हत्यारा पति केशव राय ने पत्नी और पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में उस समय भी अपनी भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात सामने आयी थी, जिसका विरोध अक्सर गीता देवी किया करती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन