108 बोतल शराब व बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार

आरा : ख्वासपुर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सोमवार की शाम एक बोलेरो चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा,जिसके बाद ख्वासपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने घेराबंदी कर बोलेरो चालक को अपने गिरफ्त में ले लिया. जांच के दौरान बोलेरो में रखे 108 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने जब्त […]
आरा : ख्वासपुर थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सोमवार की शाम एक बोलेरो चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा,जिसके बाद ख्वासपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने घेराबंदी कर बोलेरो चालक को अपने गिरफ्त में ले लिया. जांच के दौरान बोलेरो में रखे 108 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने जब्त कर लिया. साथ ही बोलेरो चालक सह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी नीतेश कुमार बताया जाता है, जो आरा के चंदवा मुहल्ले का निवासी है. पूर्व में भी नीतेश कुमार नवादा थाना पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










